{"_id":"58a0a7794f1c1b4f54d8430f","slug":"milky-missing-bike-was-lying-in-the-ditch-feared-abducted","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूधिया लापता, खाई में पड़ी मिली बाइक, अपहरण की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूधिया लापता, खाई में पड़ी मिली बाइक, अपहरण की आशंका
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, परिवार वाले भी तलाश में जुटे
थाने के गांव पुनाऊ से दूधिया लापता हो गया। उसकी बाइक गांव के पास खाई में पड़ी मिली। परिवार वाले अपहरण की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
मूसाझाग के गांव पुनाऊ निवासी मुकेश यादव पुत्र भगवानदास दूध बेचने का काम करता है। शुक्रवार को वह दूध दुहाने पड़ोसी गांव गिधौल गया था। इसके बाद वापस घर नहीं लौटा। देर रात तक जब मुकेश घर नहीं आया तो परिवार के लोगों ने तलाश की। देर रात पुनाऊ-गिधौल मार्ग पर मुकेश की बाइक खाई में पड़ी मिली। परिवार वालों ने रात में ही खबर पुलिस को दी। एसओ एपी सिंह का कहना है कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। लापता की तलाश की जा रही है।