फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mentioned the release of Kulbhushan

कुलभूषण की रिहाई को ज्ञापन दिया

Mon, 17 Apr 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Mon, 17 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Mentioned the release of Kulbhushan
memo - फोटो : amar ujala
जिला बार एसोसिएशन मे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जनपद न्यायाधीश को सौंपा
विज्ञापन

कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग के लिए सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जनपद न्यायाधीश को दिया। अध्यक्ष महीपाल सिंह तथा महासचिव पवन कुमार गुप्ता ने ज्ञापन में कहा है कि कुलभूषण पर लगाए गए आरोप निराधार है, उनको प्राकृतिक न्याय सें वंचित किया जा रहा है तथा दुर्भावनावश जानबूझकर पाकिस्तान कुलभूषण को फांसी देना चाहता है। उन्होंने कहा कि अधिवक्तागण भारत सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयास पर भरोसा कर रहे हैं लेकिन जनमानस की भावनाओं को देखते हुए और प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता है। एसोसिएशन ने राष्ट्रपति से विश्व पटल पर कुलभूषण जाधव की रिहाई के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाने के निर्देश जारी करने की मांग की। वहीं सिविल बार के सचिव अरविंद पाराशरी समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने भी जिला जज को ज्ञापन दिया। दोनों बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्तागण पूरी तरह से न्यायिक कार्यों से विरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed