{"_id":"9381fa480a107631245de4f3ff3683ba","slug":"mcli-organically-lawsuit-against-18-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मचलई बवाल में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मचलई बवाल में 18 लोगों के खिलाफ मुकदमा
मूसाझाग।बदायूं
Updated Sun, 25 Oct 2015 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव मचलई में ताजियों के जुलूस के दौरान एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प के मामले में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। इनमें प्रधान पद के संभावित प्रत्याशी समेत दो लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। शनिवार को गांव में ताजिया जुलूस के दौरान 25 फीट की दीवार गिरा दी गई थी। इसके बाद एक ही संप्रदाय के दो पक्षों में संघर्ष हुआ था। दोनों ओर से फायरिंग और पथराव में दरोगा समेत 15 लोग घायल हो गए थे।
गांव अल्लिया नगला के ताजिया मचलई स्थित करबला में दफन होते हैं। शनिवार शाम अल्लिया नगला के ग्रामीण गमजदा माहौल में ताजिया दफन करने के लिए जुलूस की शक्ल में मचलई जा रहे थे। रास्ते में मचलई के कल्लू की दीवार पड़ी। अल्लिया नगला के प्रधानी के दाबेदार रियाजुल ने 25 फीट की दीवार गिरवा दी थी। इसके बाद यहां तीन घंटे तक बवाल हुआ। एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सीओ उझानी वंशराज यादव और सीओ दातागंज श्योराज सिंह कई थानों की फोर्स के साथ पहुंचे। तब स्थिति पर काबू हुआ।
रविवार को कल्लू के भाई दिलशाद की ओर से रियाजुल, ख्वाजा, भोला, फखरे आलम, अलवेला, सलामत, इदरीश, शमशाद, इस्लाम, हारुन, मोहम्मद शरीफ, इस्लामपीर, रज्जाक, ताज मोहम्मद, शादाब, खुर्शीद, कासिम और अल्लाबख्श के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रियाजुल और शादाब को गिरफ्तार कर लिया है। इधर दूसरे दिन गांव में शांति रही। हालांकि, एहतियात के तौर पर अभी पुलिस तैनात है।
विज्ञापन
एसपी सिटी अनिल यादव के अनुसार मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में पूरी तरह से शांति है।