फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MBA student Shot dead

एमबीए के छात्र की  गोली मारकर हत्या

Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 20 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कनपटी पर मारी गोली, अपने ही खेत की मेड़ पर मिला शव
वजीरगंज थाना क्षेत्र में बिसौली रोड पर स्थित भोलानाथ मंदिर के पीछे शनिवार शाम को खेत में एमबीए के छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छात्र के कनपटी पर सटाकर गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को उसका पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। खबर भेजे जाने तक घरवालों ने किसी पर हत्या करने का आरोप नहीं लगाया। पुलिस ने अपने स्तर से मामले की जांच शुरू कर दी है। 
थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर के शिवराम का 22 वर्षीय पुत्र गणेश चंदौसी के एक कॉलेज से एमबीए कर रहा है। वह शनिवार दोपहर को करीब दो बजे घर से निकला था। शाम तक जब घर नहीं लौटा, तो घरवालों ने ढूंढने की कोशिश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। घरवाले और गांव के लोग ढूंढते हुए वजीरगंज से सटे हुए भोलानाथ मंदिर के पीछे स्थित शिवराम के खेत पर पहुंचे। वहां पर गणेश का शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। प्रतीत हो रहा था कि घटना को खेत की मेड़ पर ही अंजाम दिया गया। ये सूचना करीब सवा सात बजे थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। गोली छात्र की कनपटी पर सटाकर मारी गई थी, जिससे उसका भेजा बाहर बाहर आ गया। पुलिस के पहुंचने तक उसके सिर से खून बह रहा था। इसलिए पुलिस घटना शाम ढले मान रही है। 
विज्ञापन

फिलहाल घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी और न ही किसी पर आरोप लगाया है। एसओ वजीरगंज नरेश कुमार कश्यप ने बताया कि घटना की वजह अभी पता नहीं चली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा। जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed