{"_id":"ea76e71911d15dfca8b2505cee8006f5","slug":"married-death-her-family-was-a-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हंगामा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हंगामा किया
उसहैत
Updated Fri, 20 Mar 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के गांव मुगर्रा नगला निवासी विजय की पत्नी सुखश्री (23) की गुरुवार को मौत हो गई। सुखश्री का मायका उसावां में है। सूचना पर इनके मायके वाले पहुंचे। मायके वालों ने सुखश्री की ससुराल में काफी हंगामा किया। दोनों पक्षों में मारपीट भी हो गई। उनका आरोप है कि मायके वालों ने दहेज की खातिर सुखश्री की हत्या कर दी। सुखश्री की शादी चार साल पहले हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने अब तक रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी है। हालांकि ससुरालियों का कहना है कि सुखश्री बीमार थीं। उनका लीवर संबंधी बीमारी का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन