{"_id":"58e7ca514f1c1b82575b6829","slug":"marriage-of-dowry-in-dowry","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर।
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
थाना क्षेत्र के गांव रहपुरा में दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मृतका के मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
बरेली के थाना बिशारतगंज के गांव मझगवां निवासी झाऊराम ने अपनी बेटी सुषमा (24) की शादी करीब चार साल पहले बिनावर थाने के गांव रहपुरा निवासी धर्मेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सुषमा को प्रताड़ित किया जा रहा था। गुरुवार को ससुरालियों ने सुषमा की गला दबाकर हत्या कर दी। खबर मिलने पर पिता सुषमा की ससुराल पहुंचे। ससुराली फरार थे। झाऊराम की तहरीर पर पुलिस ने पति धर्मेंद्र, जेठ रामवीर और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।