फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man robbed by House of love ...

यार ने ही लूट लिया घर यार का...

Fri, 13 Mar 2015 07:35 PM IST
Ujani
Ujani Updated Fri, 13 Mar 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन

दो महीना पहले झांसी से गायब पत्नी और दोनों बेटियों की तलाश के दौरान झांसी में ही लापता सोनू तीन दिन पहले घर लौट आया है। पूरे घटनाक्रम ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया, जब सोनू ने भाई को अपनी गुमशुदगी की दास्तां सुनाई। भाई राजू की मानें तो सोनू की पत्नी और उसकी दोनों बेटियां उसी के दोस्त के चंगुल में हैं।

विज्ञापन

नगर के मोहल्ला पठानटोला निवासी सोनू को मोहल्ले का ही दोस्त के साथ झांसी में साड़ी का व्यापार करने की कहकर करीब दो महीना गया था। बाद में सोनू घर आया और पत्नी राधा, दोनों बेटियां पायल और पलक को भी अपने साथ ले गया। सोनू का परिवार झांसी में अपने दोस्त के साथ ही रहने लगा। आरोप है कि 25 जनवरी को सोनू के दोस्त ने उसकी पत्नी और दोनों बेटियों को गायब कर दिया। सोनू उन्हें खोजने को निकला तो वह भी लापता हो गया था।
विज्ञापन

तीन दिन पहले घर लौटे सोनू के बारे में उसके भाई राजू ने बताया कि स्थानीय और झांसी पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। दोस्त से सोनू को भी जानमाल का खतरा बना हुआ है। इस वक्त बरेली में बहनोई के घर मौजूद सोनू के घरवालों ने परिचित के माध्यम से आरोपी दोस्त के परिजनों से भी संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। सोनू ने भाई को यह भी बताया कि राधा को उसकी दोनों बेटियों के साथ दोस्त ने धमका कर झांसी में कहीं रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त के गिरफ्त में आने पर खुलेगा राज
सोनू ने भाई राजू को जो कुछ बताया है, उस पर सहज विश्वास नहीं किया जा सकता। पहले तो सोनू के भी लापता होने की बात घरवाले बयां करते रहे, लेकिन जब वह लौट आया तो मोहल्ले वालों को भी उसके बारे में पता नहीं लगा। घर वापसी के अगले दिन ही बहनोई के घर बरेली चला जाना तमाम कई तरह के सवाल खड़े कर रहा है। सोनू ने यह भी नहीं बताया कि वह कैसे लापता हो गया? वह इतने दिन कहां रहा? अचानक कैसे आ गया? उसने पुलिस को जाकर पूरी बात क्यों नहीं बताई? सच्चाई पर पर्दा तभी उठेगा जब आरोपी दोस्त पुलिस की गिरफ्त में आए। स्थानीय पुलिस का कहना है अभी उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं दी गई है। अगर तहरीर मिलती है तो जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed