फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man left girl to hospital after she consumes poison

जहर खाई युवती को जिला अस्पताल में छोड़ गया, मौत

Sat, 20 Jan 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Sat, 20 Jan 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
man left girl to hospital after she consumes poison
 जिला अस्पताल में शुक्रवार दोपहर कोई व्यक्ति एक ऐसी युवती को वहीं स्थित मंदिर के पास छोड़कर भाग गया जिसने जहर खा रखा था। अस्पताल स्टाफ ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की पर नहीं बचा सके। महिला की मौत के बाद उसकी शिनाख्त की कोशिश भी बेकार साबित हुई है। महिला ने जो नाम-पता बताया, उस पते पर भी उसकी पहचान नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

शनिवार दोपहर पौने बारह बजे करीब 25 वर्षीय युवती को कोई रिक्शे से जिला अस्पताल लेकर आया। उसने युवती को इमरजेंसी में भर्ती कराने के बजाय वहीं स्थित मंदिर के पास उतारा और चला गया। यहां युवती काफी देर तड़पती रही। दस मिनट बाद इमरजेंसी ओपीडी में तैनात फार्मासिस्ट मुकेश यादव ने उसे देखा तो इमरजेंसी में लेकर आए। युवती के मुंह से झाग निकल रहा था, उसके मुंह से सल्फास की दुर्गंध आ रही थी। युवती की जान बचाने को इमरजेंसी में तैनात डॉ. नितिन कुमार सिंह समेत पूरा स्टाफ जुट गया, बावजूद घंटे भर में उसकी मौत हो गई। इससे पहले अस्पताल स्टाफ ने उसके परिवारवालों को बुलाने की खातिर उससे नाम पता पूछने की कोशिश की। युवती ने लड़खड़ाती जुबान में अपना नाम पूजा और पति का नाम वीरेंद्र बताया। उसने अपने पिता का नाम उमाशंकर और पता चौधरी सराय लालपुल बताया। उससे पूछा गया कि उसे कौन छोड़कर गया है तो उसने मुंतजिर नाम बताया। सल्फास खाने की वजह भी वह नहीं बता सकी। युवती ने इससे पहले ही दम तोड़ दिया। अस्पताल स्टाफ ने इसकी सूचना अस्पताल चौकी प्रभारी दीनदयाल यादव को दी। उन्होंने भी प्रयास किया पर पहचान करने में सफलता नहीं मिली। बुजुर्ग समाजसेवी जेके अरोड़ा ने भी युवती की पहचान के लिए खुद गलियां छानीं। युवती ने सफेद और नीले रंग का सूट पहन रखा था। फिरोजी रंग की सलवार और उसी से मिलते रंग के मोजे पहन रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed