फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man died by falling from terrace

छत से गिरकर युवक की मौत

Fri, 01 Jul 2016 11:08 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 01 Jul 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
सुंदरनगर मोहल्ले में शुक्रवार तड़के हादसा
पुलिस ने शक को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया

 टॉयलेट करने के लिए उठे युवक पर नींद का झोंका जानलेवा बन गया। अचानक ही पैर फिसल जाने से वह गलियारे में गिर पड़ा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के घरवालों की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हादसा शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे बुर्रा-फरीदपुर रोड से सटे सुंदरनगर मोहल्ले में हुआ। उसावां थाना क्षेत्र के गांव उदइयानगला निवासी आसाराम (35) ने करीब 15 साल पहले गांव छोड़कर यहां घर बना लिया था। वह परिवार के साथ ही रहता था। रात में 10 बजे वह छत पर जाकर सो गया। तड़के में गलियारे में किसी के गिरने की तेज आवाज पर पत्नी लक्ष्मी समेत बच्चे जाग गए। लक्ष्मी ने गलियारे में झांका, तो उसका पति लहूलुहान हालत में पड़ा था। आसाराम ने टॉयलेट जाने की बात कहकर दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

भनक लगते ही आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। सुबह में नाते-रिश्तेदार भी मौके पर पहुंचे। मृतक के भाई धीरपाल की सूचना के बाद पहुंचे दरोगा संजय शर्मा ने हादसे के बारे में मृतक के घरवालों समेत मोहल्ले के लोगों से जानकारी हासिल की। घरवालों ने हादसे के हालात पर संदेह जताया तो उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया। दरोगा संजय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सिर में गंभीर चोट लगने से सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed