फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   mahila se badsaluki

टेंपो में महिला से छेड़छाड़ नकदी और सेलफोन लूटा

Sat, 24 Jan 2015 12:29 AM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sat, 24 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
mahila se badsaluki
हरियाणा से मौसा के घर जाने को निकली महिला से टेपो में ड्राइवर
विज्ञापन
ने बदसलूकी की ओर सेलफोन एवं नकदी लूट लिया। महिला ने विरोध किया तो ड्राइवर उसे बीच रास्ते में उतारकर भाग गया।

टेंपो में महिला से लूटपाट और छेड़छाड़ की यह घटना गुरुवार रात करीब नौ बजे की है। महिला के अनुसार उसके मौसा का घर गांव रोहान में है। वह उनके घर जाने के लिए दिल्ली से रोडवेज बस से बाईपास पर शाम करीब सात बजे उतरी। बाईपास पर एक दुकानदार ने उसे टेंपो बुलाकर उसमें बैठा दिया। रास्ते में ड्राइवर ने उससे दो हजार रुपये और सेलफोन लूट लिए। यही नहीं आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की।

विरोध करने पर ड्राइवर रास्ते में उतारकर गाड़ी लेकर भाग गया। महिला मौसा-मौसी घर पहुंची तो वह नहीं मिले। उसने मौसा के भाई के घर रात गुजारी और सारी बात बताई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की तलाश में उसके गांव संजरपुर में दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस को चालक का नाम पता चल गया है।
दो किमी दूर है थाना, चलो नहीं तो घर जाओ
उझानी। महिलाओं पर हो रहे अपराध के मामले में पुलिस कितनी सतर्क है। इसका नमूना शुक्रवार अपराह्न बाईपास पर उस वक्त देखने को मिला जब एक सिपाही महिला को कोतवाली ले जाने की बजाय वहीं मामला रफा-दफा करने में जुट गया। पीड़ित महिला आरोपी को पकड़ कर रुपये और सेलफोन वापस कराने की गुहार लगा रही थी लेकिन सिपाही उससे बार-बार यही कहता रहा कि थाना दो किलोमीटर दूर है। रिपोर्ट लिखानी है तो रिक्शा पर बैठ कर पहुंचो नहीं तो बस से घर चली जाओ।
000
महिला ने जो बात कही है, उससे साफ है कि घटनास्थल बिल्सी थाना क्षेत्र का है। बिल्सी थानाध्यक्ष से भी बात हुई है। महिला से तहरीर ले ली गई है। उसने अपना मायका झारखंड में और पति को हरियाणा के स्कूल में गार्ड बताया है। पति के घर तक उसे पहुंचवाने की व्यवस्था की जाएगी।
- देवराज राठी, कोतवाल, उझानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed