फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looted woman's ear near the police post

पुलिस चौकी के पास महिला का झुमका लूटा

Mon, 03 Jul 2017 11:54 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 03 Jul 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Looted woman's ear near the police post
पुलिस के सामने लूट
लालपुर चौकी के पास सोमवार दिनदहाड़े अंजाम दी वारदात      
विज्ञापन

पति के साथ रिश्तेदारी से सोरों लौट रही थी महिला      

कोतवाली क्षेत्र में झपटमार गिरोह पर नकेल नहीं लग पा रही है। कोई कार्रवाई न होने से झपटमार गिरोह के हौसले बुलंद हैं। सोमवार को दिनदहाड़े झपटमार गिरोह के सदस्यों ने चलती बाइक से महिला के एक कान से झूमका खींच लिया। वारदात लालपुल पुलिस चौकी के पास हुई। चौकी स्टाफ ने दंपति को बिना कार्रवाई के टरका दिया।       
कासगंज जिले के थाना सोरों के गांव रमनगला निवासी मनोज की बदायूं में रिश्तेदारी है। वह अपनी पत्नी सुधा के साथ बदायूं आए हुए थे। सोमवार दोपहर मनोज अपनी पत्नी सुधा के साथ बाइक से सोरों लौट रहे थे। इनकी बाइक लालपुल पुलिस चौकी के पास पहुंची। इसी दौरान पीछे चल रही बाइक पर सवार एक युवक ने झपट्टा मारकर सुधा के एक कान से सोने का झूमका खींच लिया। उसके दूसरे साथी ने बाइक को दौड़ा दिया। दंपति का कहना है कि वारदात के बाद वह लालपुल पुलिस चौकी पहुंचे। यहां उनसे तहरीर ले ली गई। बाद में उनको कार्रवाई का भरोसा देकर टरका दिया गया। इधर, लालपुल चौकी इंचार्ज अवधेश कुमार का कहना है कि इस तरह का कोई मामला उनकी जानकारी में नहीं है। वह अवकाश से आज ही लौटे हैं और दिन में ज्यादातर समय पुलिस चौकी पर ही रहे हैं।       
विज्ञापन

---------      
आटोलिफ्टर ने बाइक चोरी की    
सहसवान। नगर के मोहल्ला चौधरी निवासी राजीव जौहरी पुत्र घनश्याम दास मोहल्ला नसरुल्लागंज में अनीस अहमद से मिलने गए थे। उन्होंने अपनी बाइक अनीस अहमद के घर के बाहर खड़ी की थी। मौका पाकर वाहन चोरों ने बाइक चोरी कर ली। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed