फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looted the farmer returning from a wedding feast

बेटी की शादी की दावत देकर लौट रहे किसान से लूटपाट

Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान।
अमर उजाला ब्यूरो सहसवान। Updated Fri, 26 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Looted the farmer returning from a wedding feast
लूटा - फोटो : अमर उजाला
सहसवान कोतवाली क्षेत्र में वारदात, मामले में रिपोर्ट दर्ज      
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव महमूदपुर और तिगरा के बीच शुक्रवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बेटी की शादी की दावत देकर लौट रहे किसान से लूटपाट की। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।      
कोतवाली क्षेत्र के गांव तिगरा निवासी धुनी उर्फ धनपाल की बेटी की शादी है। शुक्रवार को वह नाते-रिश्तेदारियों में बेटी की शादी की दावत देने गया था। शाम को बाइक से अपने घर लौट रहा था। रास्ते में तिगरा और महमूदपुर गांव के बीच बाइक सवार सशस्त्र दो बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने उससे चार हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। लूट के शिकार धुनी ने कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद समेत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है।      
विज्ञापन


किशोरी बरामद, आरोपी गिरफ्तार किया      
मुजरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव से गांव के पूर्व प्रधान का बेटा सुधाकर किशोरी को बहला-फुसला कर ले गया था। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बितरोई तिराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी को बरामद कर लिया।       
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिशन फसल में आग लगाने का आरोप      
अलापुर। क्षेत्र के गांव करीमपुर निवासी आरेश पुत्र रमेश की मां और भई जेल में हैं। वह बाहर रहता है। कुछ दिन पहले दबंगों ने उसकी फसल काट ली। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गेहूं की फसल मिल सकी। गुरुवार को दबंगों ने उसकी फसल में आग लगा दी। आरेश ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।      

अलापुर पुलिस ने किया कस्बे में पैदल मार्च      
अलापुर। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को अलापुर थाने का चार्ज संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने फोर्स के साथ कस्बे में पैदल मार्च किया। सराफा व्यापारियों की दुकानों पर उन्होंने सीसी कैमरे भी देखे।      


रिटायर्ड फौजी की हत्या में पुलिस के हाथ खाली      
उघैती। थाना क्षेत्र के गांव सोहरा निवासी रिटायर्ड फौती विष्णुकांत शर्मा की बुधवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपियों को पुलिस शुक्रवार को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी। एसओ नरेश कश्यप का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed