फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looted 11 traders including head

प्रधान समेत 11 व्यापारियों को लूटा

Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
बिसौली/ सैदपुर
बिसौली/ सैदपुर Updated Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Looted 11 traders including head
Police - फोटो : Demo photo
हरियाणा से पशु खरीदकर डीसीएम में लौट रहे थे व्यापारी 
विज्ञापन

बिसौली-सहसवान रोड पर फिरोजपुर के पास हुई वारदात
बदमाशों ने रोड में कीलें लगाकर डीसीएम का टायर पंक्चर कर दिया घटना को अंजाम  
सशस्त्रधारी बदमाशों ने बिसौली इलाके में एक प्रधान समेत 11 पशु व्यापारियों को लूट लिया और फरार हो गए। व्यापारी हरियाणा से भैंसें खरीदकर डीसीएम से वजीरगंज इलाके में स्वरूपपुर में लगने वाली पशु बाजार जा रहे थे। बदमाशों ने घटना को अंजाम देने के लिए रोड में लोहे की कीलें लगा दी थीं। पशु व्यापारियों के तहरीर देने के बावजूद बिसौली पुलिस ने देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।  
वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव कुर्वी के प्रधान मुकुट सिंह समेत 11 व्यापारी हरियाणा के जहाजगढ़ से भैंसें खरीदने गए थे। वहां से लौटने पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे बिसौली इलाके के स्वरूपपुर गांव में लगने वाले नखासे में भैंसें बेचने जा रहे थे। बिसौली-सहसवान रोड स्थित फिरोजपुर के पास से गुजरते समय उनकी डीसीएम पंक्चर हो गई, जिससे ड्राइवर ने गाड़ी रोकने पड़ी। डीसीएम रुकते ही वहां पहले से घात लगाए बैठे सशस्त्र बदमाशों ने व्यापारियों को घेर लिया और तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी। बदमाशों ने प्रधान समेत सभी 11 व्यापारियों से 69,950 हजार रुपये लूट लिए। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से भाग गए। व्यापारियों ने उसी समय इस घटना की जानकारी यूपी 100 पुलिस को दी। पुलिस सूचना देने के करीब आधे घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। यूपी 100 पुलिस ने बदमाशों को तलाशने के बजाय पीड़ित व्यापारियों को थाने जाने की सलाह दी। पशु व्यापारी बिसौली थाने गए तो पुलिस ने घटना झूठी बताकर तहरीर लेने से इंकार कर दिया। लुटे व्यापारी मायूस होकर अपने घर लौट गए। 
विज्ञापन

-----
इन व्यापारियों से हुई लूटपाट      
कुर्वी गांव के प्रधान मुकुट सिंह से बदमाशों ने 60 रुपए, श्याम सिंह से तीन हजार, रामपाल सिंह से नौ हजार, श्यामपाल सिंह से नौ हजार, राम रहीस से सात हजार, पान सिंह से 6 हजार नौ सौ, महेंद्र सिंह से चार हजार, पप्पू सिंह से छह हजार और गांव निजामपुर निवासी यादराम से 25 हजार रुपये लूटे।      
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------- 
मेरे पास कोई भी व्यापारी नहीं आया, न कोई भी ऐसा मामला मेरे क्षेत्र में हुआ है। अगर कुछ होगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 
- राजेश कश्यप, एसओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed