फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   loot

रोड होल्डअप का खुलासा, चार बदमाश गिरफ्तार

Mon, 07 Sep 2015 08:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Mon, 07 Sep 2015 08:27 PM IST
विज्ञापन
loot
बुधवार तड़के बदमाशों ने दिल्ली से मूसाझाग जा रही प्राइवेट बस को वजीरगंज-कुंवरगांव लिंक रोड पर गांव बरौर के पास रोड पर पेड़ डालकर रोक लिया था। बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर 30 यात्रियों से लाखों रुपये की लूट की थी। एसएसपी सौमित्र यादव ने वर्क आउट के लिए एसओजी के साथ चार टीमों को लगाया था। रविवार रात एसओ वजीरगंज को मुखबिर से सूचना मिली कि आंवला रोड पर बदमाश लूट के माल का बंटवारा कर रहे हैं। उप निरीक्षक प्रवेश पाठक और सिपाहियों के साथ पुलिस ने बदमाशों की घेरा बंदी कर ली। पुलिस ने मौके से कुंवरगांव के पनौटा गांव निवासी राजपाल, सुरेश, आंवला के करसरी के इतवारी, वजीरगंज के गांव मालयपुर के रामवीरेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

गिरफ्तार बदमाशों के पास से 16 हजार रुपये नगदी, दो तमंचा, कारतूस, एक मोबाइल बरामद हुआ। गिरफ्तार बदमाशों ने अपने साथियों के साथ मुरारी, वीरपाल, विजेंद्र निवासी मालपुर, रामचंद्र निवासी पनौटा थाना वजीरगंज और मझले निवासी कटसारी थाना आंवला (बरेली) बताए। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


डकैती की धाराओं में तरमीम हुआ मुकदमा
बदायूं। एसपी देहात बालेंदुभूषण सिंह ने बताया कि लूट की धाराओं में दर्ज मुकदमा डकैती की धाराओं में तरमीम कर लिया गया है। बता दें कि पहले पुलिस इसे डकैती मानने को तैयार नहीं थी। घटना का वर्क आउट हुआ तो पता लगा कि वारदात में चार नहीं नौ बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसी बदमाश का नहीं आपराधिक इतिहास
बदायूं। गिरफ्तार किसी भी बदमाश का आपराधिक इतिहास नहीं है। वर्क आउट करते हुए एसपी देहात ने बताया कि पुलिस हिस्ट्रीशीटरों से पूछताछ कर रही थी, लेकिन जिन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया उनमें किसी का अपराधिक इतिहास नहीं है। इन्हीं बदमाशों ने दो महीने पहले इसी रोड पर रंगशाला कर्मियों से लूटपाट की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed