{"_id":"bac2182a33c79792e9aa3b9827bff98c","slug":"loot-hindi-news-97","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा रुकवाकर मां-बेटी समेत चार लोगों को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तांगा रुकवाकर मां-बेटी समेत चार लोगों को लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
Updated Sat, 05 Sep 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
वारदात शनिवार पूर्वाह्न 11.40 बजे हुई। गांव सेमरा बलवीरपुर निवासी सज्जाद की पत्नी अनोखी बेगम अपनी बेटी चमन बी के साथ देवा लेने कौल्हाई गांव गई थीं। वह दवा लेकर तांगे से लौट रही थीं। तांगे पर उनके साथ इरशाद पुत्र काले खां और बुजुर्ग अनवरी बेगम भी सवार थीं। तांगा पुलिया के पास पहुुंचा था कि पीछे से पल्सर बाइक पर सवार तीन बदमाश आए। उन्होंने सुनसान जगह पर तांगा रुकवाकर चमन बी की कनपटी पर तमंचा लगा दिया। दूसरे बदमाश ने मां-बेटी के पहने हुए जेवर उतार लिए। इरशद के पास मात्र चालीस रुपये थे वो भी छीन लिए। अनवरी बेगम से 70 रुपये और जेवर लूट लिए। लूटपाट के पास बदमाश भाग गए।
लूट के शिकार चारों लोग थाने पहुंचे। बताया जाता है कि यहां पुलिस ने बदमाशों की तलाश करने के बजाय एक सादे कागज पर चारों लोगों के अंगूठे लगवा लिए। उसे अपने पास रखने के बाद कहा कि जाओ बदमाश पकड़ लिए जाएंगे तो बता दिया जाएगा। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। दिनदहाड़े रोड पर वारदात होने से लोगों में दहशत है। वहीं रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से लोग आक्रोशित भी हैं।