फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Lakhs of robbers take possession of one and a half year old boy

डेढ़ साल के बालक को कब्जे में लेकर लाखों की लूट

Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर। Updated Mon, 19 Jun 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Lakhs of robbers take possession of one and a half year old boy
लूट - फोटो : अमर उजाला
अलापुर थाने के गांव उरौलिया में शनिवार रात हुई वारदात
विज्ञापन

तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट

थाना अलापुर के गांव उरौलिया में बदमाशों ने शनिवार रात एक घर पर धावा बोलकर यहां से नगदी और जेवर समेत लाखों रुपये का माल लूट लिया। लूटपाट के दौरान बदमाश डेढ़ साल के एक बच्चे और एक महिला को गन प्वाइंट पर रखे रहे। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
अलापुर थाने के गांव उरौलिया का समर खां दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। यहां उसकी पत्नी तकदीर जहां बच्चों के साथ रहती है। शनिवार की रात आधा दर्जन बदमाश छत के रास्ते उसके घर में घुस आए। बदमाशों ने घर के घुसने के बाद तकदीर जहां को असलहों के बल पर बदमाशों ने काबू में कर लिया। तकदीर जहां की गोद से बदमाशों ने उसके डेढ़ साल के बेटे को छीन लिया। तकदीर जहां का आरोप है कि इसके बाद बदमाशों ने उससे घर की चाबियां मांगीं। मना करने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। चाबियां लेने के बाद बदमाशों ने घर की सेफ में रखी नकदी और जेवर लूट लिए। 
विज्ञापन

लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद तकदीर जहां ने शोर मचाया। इस पर गांव के लोग जमा हो गए। खबर मिलने पर पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। रविवार को तकदीर जहां ने रिपोर्ट दर्ज कराने को थाने में तहरीर दी। देर शाम तक पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मामले में अब तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
- हरेंद्र सिंह तोमर, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed