{"_id":"7bb4cf838224eb6026284f0297db9993","slug":"lady-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल में डॉक्टर से मारपीट
बदायूं।
Updated Wed, 17 Dec 2014 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नसबंदी के दौरान एक महिला की आंत काटने के मामले में महिला अस्पताल की डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर भाकियू (अंबाबता) ने अस्पताल में धरना दिया। इस दौरान भाकियू की महिला सदस्यों ने डॉक्टर के साथ मारपीट कर दी। इससे अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। लोगों का गुस्सा देखकर सीएमएस समेत पूरा स्टाफ भाग गया। बाद में किसी तरह से मामला निपटा।
सिविल लाइंस थाने के आमगांव निवासी जगमोहन की पत्नी पुष्पा की नसबंदी डॉ. ओमवती ने की थी। आरोप है कि उस समय ओमवती ने दस हजार रुपये की मांग की थी। रुपये न देने पर ओमवती ने पुष्पा की आंत काट दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। पुष्पा को इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता डॉ. ओमवती के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर महिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए।
इस दौरान कुछ महिला कार्यकर्ताओं की डॉ. ओमवती से कहासुनी हो गई। बात बढ़ी तो महिला कार्यकर्ताओं ने डॉक्टर से मारपीट कर दी। कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखकर डॉक्टर और स्टाफ फरार हो गया। इस दौरान सोबरन सिंह, वीरेश पाल, जमुना सिंह, चिरौंजी लाल, राम कुमार, हीरा लाल वर्मा, वीरेश शर्मा, राकेश कुमार, अफसर हुसैन, संजीव पटेल आदि रहे।