फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kishore's brutal murder, leg claw too

किशोर की नृशंस हत्या, पैर का पंजा भी काटा

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
उघैती (बदायूं)। 
उघैती (बदायूं)।  Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Kishore's brutal murder, leg claw too
रोते-‌ब‌िलखते प‌र‌िवार वाले। - फोटो : अमर उजाला
शादी समारोह में मजदूरी पर पूरी बनाने गया था किशोर      
विज्ञापन

गांव के बाहर मेंथा के खेत में शव मिला, दो पर मुकदमा     

 गांव सरैरा में 14 साल के किशोर की नृशंस हत्या कर शव गांव के बाहर मेंथा के खेत में फेंक दिया गया। हत्यारों ने उसके एक पैर का पंजा भी काट दिया। सोमवार रात गांव में ही आई बारात में वह मजदूरी पर पूरी बनाने गया था। मंगलवार सुबह उसका शव मिला। घटना का कारण सामने नहीं सका। किशोर के पिता ने गांव के ही सगे भाइयों पर हत्या का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। सूचना पर एसपी देहात एसपी सिंह और सीओ बिल्सी एके पांडेय ने मौका मुआयना किया। 
उघैती थाने के गांव सरैरा निवासी पप्पू मेहनत मजदूरी करके परिवार पालता है। उसका बड़ा बेटा 14 वर्षीय रामचंद्र उर्फ बड्डे छिवऊंकलां उच्च प्राथमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। रामचंद्र शादी ब्याह में मजदूरी पर पूरी बेलने का काम भी करता था। सोमवार की रात गांव में फूल सिंह के घर बारात आई थी। रामचंद्र यहां दिहाड़ी पर पूरी बेलने गया था। रात में करीब 12 बजे तक तो रामचंद्र को यहां देखा गया। इसके बाद वह चला गया। मंगलवार सुबह जब मजदूर गांव के बलवीर शर्मा के खेत में मेंथा की फसल काटने गए तो उसका शव पड़ा देखा। उसकी गर्दन और चेहरे पर चाकुओं से प्रहार किए गए थे। बाएं पैर का पंजा भी कटा हुआ था।     खेत में शव पड़ा होने की सूचना पर यहां गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गए। सूचना पर एसओ वेद प्रकाश गुप्ता फोर्स के साथ पहुंचे। रामचंद्र को बेरहमी से कत्ल किया गया था। उसके पिता पप्पू ने फूल सिंह और उसके भाई महीपाल पर शक जताया है, इनके यहां ही आई बारात में रामचंद्र पूरी बेलने गया था। मामले में पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है। किशोर के परिवार वाले रंजिश की बात से भी इंकार कर रहे हैं। तहरीर में भले ही दो लोगों पर शक जाहिर किया गया है लेकिन हत्या की वजह साफ नहीं की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि बारात में पूरी बेलने के दौरान मृतक का कोई विवाद तो नहीं हुआ।
विज्ञापन

---
कोई रंजिश नहीं, न हत्या की वजह साफ, पुलिस उलझी      
किशोर की नृशंस हत्या से गांव के लोग भी हैरत में      
अमर उजाला ब्यूरो      
बदायूं। उघैती के गांव सरैरा ने सोमवार रात जिस तरह से 14 साल के किशोर की नृशंस हत्या करके शव मेंथा के खेत में फेंक दिया गया। इससे गांव के लोग भी हैरत में हैं। मृतक के परिवार वाले किसी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। इतना ही नहीं हत्या की कोई वजह भी साफ नहीं हो रही है। ऐसे में पुलिस भी उलझी हुई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सरैरा गांव के पप्पू की छह संतानों में सबसे बड़ी बेटी है। दूसरे नंबर पर बेटा रामचंद्र था। पप्पू मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता है। पिता का हाथ बंटाने के लिए बेटा भी कुछ काम कर लिया करता था। पूरा परिवार सरल और सीधा है। इसके बावजूद 14 साल के रामचंद्र की इस तरह से हत्या किया जाना लोगों के गले नहीं उतर रहा। हालांकि, रामचंद्र ने फूल सिंह और महीपाल पर हत्या का शक जताया है। पुलिस भी कातिल को लेकर पसोपेश में है। हालांकि, अधिकारी दावा कर रहे हैं कि कुछ क्लू मिले हैं। जल्द ही घटना का वर्कआउट कर दिया जाएगा।       

--
मृतक के पिता ने शक के आधार पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में जांच की जा रही है। मृतक के परिवार वाले किसी रंजिश की बात से इंकार कर रहे हैं। हत्या की वजह फिलहाल साफ नहीं है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
-एसपी सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed