फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Kidnappers raped by 11-year-old girl

11 साल की बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म

Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो       सहसवान (बदायूं)। Updated Mon, 08 May 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Kidnappers raped by 11-year-old girl
RAPE
-आरोपी भी नाबालिग, मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार किया
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गांव के ही 14 साल के किशोर ने खेत से लौट रही 11 साल की बालिका को रास्ते में दबोच लिया। उसे खींचकर खेत में ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बालिका ने घर पहुंच कर मां को इस बारे में बताया। मां उसे लेकर कोतवाली पहुंची। यहां पुलिस ने मां-बेटी को घंटों थाने में बैठाए रखा। बाद में मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया तो बालिका के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
बालिका से दुष्कर्म की वारदात सहसवान के एक गांव में रविवार को दोपहर में हुई। बालिका अपने खेत से लौट रही थी। रास्ते में उसे गांव का ही किशोर मिला। आरोप है कि वह उसे दबोच कर खेत में ले गया। वहां उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसे मारा-पीटा। बालिका ने घर आकर इस बारे में मां को बताया। बालिका के परिवार वालों को पता लगा तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। बालिका की मां उसको लेकर कोतवाली पहुंची। आरोप है कि घंटों उनको यहां बैठाए रखा गया। फैसला करने का भी दबाव भी बनाया गया। बाद में रात करीब 12 बजे मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह बरेली भेज दिया है। बालिका को मेडिकल के लिए भेजा गया है।      
विज्ञापन


पूरे मामले में जानकारी जुटाई है। घटना के बाद दोनों पक्षों में कई घंटे तक फैसले की बात भी चलती रही। प्रधान ने भी इस बारे में बताया है। देर रात तहरीर आने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-श्योराज सिंह, सीओ सहसवान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed