{"_id":"593954604f1c1b263a9c768c","slug":"kidnapped-teenager-medical","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा किशोरी का मेडिकल कराया ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अगवा किशोरी का मेडिकल कराया
उझानी/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल रिपोर्ट में नहीं हुई रेप की पुष्टि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले पुलिस ने ढूंढा था, आज कोर्ट में दर्ज होंगे बयान
अगवा किशोरी को दो दिन पहले ढूंढने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसका मेडिकल कराया। पुलिस को अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है लेकिन किशोरी के घरवालों की मानें तो घटना में दो युवक शामिल थे। आरोपी जमीर ने किशोरी को गांव से अगवा कर एक अन्य युवक के हवाले कर दिया था। आरोप है कि उसने किशोरी का शारीरिक शोषण किया। किशोरी के बयान शुक्रवार को दर्ज कराए जाएंगे।
महिला पुलिस कर्मी किशोरी को लेकर बृहस्पतिवार पूर्वाह्न जिला अस्पताल पहुंची। किशोरी के साथ उसके घरवाले और पैरोकार भी थे। दोपहर बाद तक उसका मेडिकल भी हो गया। घरवालों में किशोरी के चाचा ने बताया कि जमीर को अपहरण और रेप के मामले में नामजद कराया जा चुका है लेकिन सुबह उसकी पीड़ित भतीजी ने उस युवक के बारे में भी कई बातें कहीं। वह उघैती थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है। आरोपी जमीर के यहां काम करता है। इस युवक ने किशोरी को अपने घर पर बंधक बनाकर रखा था। आरोप है कि उसने भी किशोरी का शारीरिक और मानसिक शोषण किया। सब इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि किशोरी को शुक्रवार को मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराने को पेश किया जाएगा। घटनाक्रम के बारे में वह जैसा कहेगी, उसी आधार पर कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा।
-----------------------
किशोरी के गांव में पूरे दिन चली पंचायत
उझानी। बरामदगी के बाद से ही जमीर पर रेप का आरोप लगा रही किशोरी को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन उसके गांव में दोनों पक्ष के पैरोकार अलग-अलग स्थानों पर पंचायत करने में मशगूल रहे। पीड़ित का पिता भी गांव में ही मौजूद रहा। उसका कहना है कि कोर्ट में बयान होने से पहले वह किसी के भी बारे में कुछ नहीं कहेगा।