{"_id":"514849eceb58dcdb9dde6cd8f8dd85e7","slug":"katrasaadatganh-kand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी मीडिया फिर पहुंची कटरा सआदतगंज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेशी मीडिया फिर पहुंची कटरा सआदतगंज
badaun
Updated Sun, 14 Dec 2014 08:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कटरा सआदतगंज कांड में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की क्लोजर रिपोर्ट को लेकर विदेशी मीडिया में अभी भी कौतूहल है। रविवार को कई टीवी चैनल और विदेशी मीडिया से जुड़े पत्रकार एक बार फिर यहां पहुंचे। इन लोगों ने आम के उसी पेड़ पर 14-15 साल की लड़कियों को चढ़ा कर डेमोस्ट्रेशन किया, जिस पर दोनों बहनों के शव पाए गए थे। डेमोस्ट्रेशन के दौरान एक भी लड़की पेड़ पर नहीं चढ़ सकी।
विज्ञापन
बता दें कि सीबीआई ने इस मामले की क्लोजर रिपोर्ट में दावा किया है कि दोनों लड़कियां खुद ही पेड़ पर चढ़ी थीं और फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। हालांकि जांच एजेंसी के इस दावे से पीड़ित पक्ष और गवाह सहमत नहीं हैं। टीवी चैनल और विदेशी मीडिया के डेमोस्ट्रेशन के बाद एक बार फिर से सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मरने वाली दोनों लड़कियां खुद ही पेड़ पर कैसे चढ़ गई थीं।
विज्ञापन
मुख्य गवाह बोला, सुप्रीम कोर्ट तक नहीं बदलूंगा बयान
मामले के मुख्य गवाह बाबूराम उर्फ नजरू ने दावा किया है कि घटना वाली रात उसने जो देखा, अपने बयान में वही कहा है। नजरू ने कहा कि सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट भरोसेमंद नहीं है। बोला, वह सुप्रीम कोर्ट तक अपना बयान नहीं बदलेगा। पुलिस और सीबीआई भले कुछ भी कहे लेकिन वह अपने बयान पर कायम है।
विज्ञापन
मामले में दोनों लड़कियों के पिता की ओर से जो रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, वह नजरू के बयान पर आधारित है। दर्ज कराई गई रिपोर्ट को पुलिस और सीबीआई दोनों को गलत मान रहे हैं लेकिन बाबूराम और दूसरा गवाह रामबाबू अपनी बात पर अब भी डटे हैं। गवाहों ने सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट को खारिज कर दिया है। पीड़ित परिवार के साथ इन लोगों ने भी सीबीआई के खुलासे पर तमाम सवाल उठाए हैं। दोनों गवाहों का कहना है कि जब तक लड़कियों के परिवार वालों को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वह अपने बयान पर कायम रहेंगे।