फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Katra Sadtganj scandal On hearing of 30

कटरा सआदतगंज कांड में सुनवाई अब 30 को

Fri, 10 Apr 2015 07:57 PM IST
badaun
badaun Updated Fri, 10 Apr 2015 07:57 PM IST
विज्ञापन

चर्चित कटरा सआदतगंज कांड में सुनवाई अब 30 अप्रैल को होगी। मामले में सुनवाई कर रहे स्पेशल जज पाक्सो एक्ट अनिल कुमार का तबादला अंबेडकर नगर हो जाने की वजह से शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। हालांकि स्पेशल जज ने अभी चार्ज नहीं छोड़ा है। शुक्रवार को सीबीआई ने कोर्ट में लड़कियों के पोस्टमार्टम की वीडियो क्लिप दाखिल नहीं की।

विज्ञापन

कटरा सआदतगंज में 27/28 मई की रात चचेरी बहनों के शव पेड़ पर लटके मिले थे। परिवार वालों ने दो सिपाहियों समेत तीन सगे भाइयों के खिलाफ गैंगरेप कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में जांच कर रही सीबीआई ने 11 दिसंबर 2014 को कोर्ट में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी। दावा किया था कि लड़कियों ने खुदकुशी की उनके साथ गैंगरेप भी नहीं हुआ। 19 फरवरी को वादी पक्ष ने क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ प्रोटेस्ट दाखिल किया था। 30 मार्च को क्लोजर रिपोर्ट और प्रोटेस्ट पर बहस के दौरान कोर्ट ने सीबीआई को लड़कियों के पोस्टमार्टम की वीडियो क्लिप दाखिल करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्पेशल जज पाक्सो एक्ट की कोर्ट में सीबीआई और वादी पक्ष के वकील के बीच बहस होनी थी। सीबीआई के वकील देर से कोर्ट पहुंचे। ऐसे में कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 30 अप्रैल तय कर दी। अब 30 अप्रैल को क्लोजर रिपोर्ट और प्रोटेस्ट पर बहस के साथ स्पेशल जज पोस्टमार्टम की वीडियो क्लिप भी देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed