{"_id":"88edd5b4bc1456febed2a66a018ff65c","slug":"katra-sadatganj-case-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटरा सआदतगंज कांड : वादी पक्ष अब 19 को दाखिल करेगा प्रोटेस्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कटरा सआदतगंज कांड : वादी पक्ष अब 19 को दाखिल करेगा प्रोटेस्ट
बदायूं।
Updated Thu, 12 Feb 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुचर्चित कटरा सआदतगंज कांड में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ वादी पक्ष की ओर से स्पेशल जज (पाक्सो एक्ट) अनिल कुमार की अदालत में प्रोटेस्ट 19 फरवरी को दाखिल की जाएगी। कोर्ट ने वादी पक्ष के वकील एचएस नकवी की इस दलील को खारिज कर दिया कि सीबीआई ने उनको पूरे साक्ष्य नहीं दिए हैं। सीबीआई के वकील कुमार रजत ने कहा कि हमने कोर्ट के आदेशानुसार सभी साक्ष्य वादी पक्ष को दिए हैं।
मामले में वादी पक्ष ने सीबीआई से क्लोजर रिपोर्ट का आधार पूछते हुए इससे जुड़े साक्ष्य मांगे थे। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट के आदेश पर सीबीआई ने वादी पक्ष को सभी साक्ष्य दे दिए थे। वादी पक्ष को क्लोजर रिपोर्ट के खिलाफ 11 फरवरी को प्रोटेस्ट दाखिल करनी थी। बुधवार को वादी पक्ष के वकील ने कोर्ट से कहा कि सीबीआई ने पूरे साक्ष्य नहीं दिए हैं। पूरे साक्ष्य मिलें तो वह प्रोटेस्ट दाखिल करेंगे। सीबीआई के वकील ने इसका विरोध किया। कोर्ट ने भी इस आपत्ति को खारिज कर दिया। इसके बाद वादी पक्ष के वकील ने कोर्ट से प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए कुछ और समय मांगा। स्पेशल जज पाक्सो एक्ट ने वादी पक्ष के वकील को 19 फरवरी को प्रोटेस्ट दाखिल करने के लिए कहा है।