फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   jweller died in road accident

अज्ञात वाहन से कुचल कर सर्राफ की मौत

Mon, 15 Dec 2014 07:02 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 15 Dec 2014 07:02 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अज्ञात वाहन से कुचल कर चंदौसी के सर्राफ की मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मय वाहन के मौके से फरार हो गया। सर के ऊपर से वाहन का पहिया उतर जाने से उनका सर बुरी तरह से कुचल गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

चंदौसी के मोहल्ला कबीर वाली गली में रहने वाले रमेश चंद्र रस्तोगी (50) ब्रजमोहन रस्तोगी की मुड़ियाधुरेकी में सर्राफ की दुकान है। रविवार को शाम वह दुकान बंद करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बिसौली-चंदौसी रोड पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रौंद दिया। हादसे में वाहन का पहिया उनके सर के ऊपर से उतर गया। इससे उनकी मौके पर मौत हो गई। सर्राफ का सर बुरी तरह से कुचल जाने की वजह से उनकी शिनाख्त भी काफी देर में हो सकी। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में ले लिया। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed