{"_id":"595548394f1c1b0d318b460d","slug":"juvenile-victim-sued-for-poaching","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शौच करने गई किशोरी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
दहगवां।
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो फोटो
जंगल में शौच करने गई किशोरी के साथ गांव के युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित किशोरी के परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है
थाना जरीफनगर क्षेत्र के एक गांव में 22 जून की रात करीब 2:30 बजे एक किशोरी घर के पास जंगल में शौच करने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में ईशायद पुत्र बन्ने शाह ने तमंचे के बल पर किशोरी से दुराचार किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गया। डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी 25 जून को पंजाब से काम करके लौटे भाई को दी। पीड़ित किशोरी के परिजनों की तहरीर पर जरीफनगर थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।