{"_id":"577bfadf4f1c1b6f0c7fadbe","slug":"jobs-by-swindle-the-rape-of-young-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म
बदायूं, ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज नहीं की रिपोर्ट, कोर्ट की शरण
खुद को बैंक कैशियर बताकर नौकरी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से दुष्कर्म किया। सच्चाई जब युवती को पता लगी, तो उसने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए मूसाझाग थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद युवती की ओर से कोर्ट में परिवाद दाखिल किया गया है।
बरेली के थाना इज्जतनगर के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का कहना है कि बरेली से बदायूं आते वक्त बस में उसकी एक युवक से जान-पहचान हुई थी। युवक ने खुद को सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गुलड़िया थाना मूसाझाग का कैशियर बताया और उसको बैंक में नौकरी दिलाने की बात कही। सात मई 2016 को युवक ने उसे बैंक बुलाया। वहां कुछ देर रुकने के बाद युवक उसे एक खंडहर में ले गया। वहां युवती से शारीरिक संबंध बनाए। युवती को इसके बाद भी नौकरी नहीं मिली, तो उसे शादी का झांसा दिया। उससे शादी भी नहीं की। इसके बाद युवती ने मूसाझाग थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब पीड़िता की ओर से कोर्ट में धारा 156(3) के तहत परिवार दाखिल किया गया है। कोर्ट ने थाना पुलिस से रिपोर्ट मांगी है।