फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jharkhuran gang created prey killings

जहरखुरान गिरोह ने साले-बहनोई को बनाया शिकार

Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 19 Jun 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Jharkhuran gang created prey killings
police
-दिल्ली से लौट रहे थे, रोडवेज स्टाफ ने रास्ते में उतारा      
विज्ञापन

-बेहोशी की हालत में दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया      

दिल्ली से लौट रहे साले-बहनोई को रोडवेज बस में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने शिकार बना लिया। नशा देने के बाद दोनों से नकदी और सामान लूट लिया। रोडवेज स्टाफ ने भी इन दोनों को लालपुर के पास बेहोशी की हालत में बस से उतार दिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।       

सिविल लाइंस थाने के गांव बहेड़ी निवासी धर्मवीर अपने साले राजू के साथ दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। रविवार रात यह दोनों लोग बदायूं आने के लिए दिल्ली के आनंद बिहार बस स्टैंड से रोडवेज बस में सवार हुए थे। रास्ते में जहरखुरानी गिरोह के सदस्यों ने किसी तरह से दोनों को नशा देकर बेहोश कर दिया। बेहोश होने के बाद दोनों से करीब 35 हजार रुपये नकदी और सामान समेत हजारों का माल साफ कर दिया। सोमवार सुबह रोडवेज बस बदायूं पहुंची। यहां बस के स्टाफ ने दोनों को बेहोशी की हालत में लालपुल के पास बस से उतार दिया। आसपास के लोगों ने देखकर इनको एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों अब भी पूरी तरह से होश में नहीं आ सके हैं। सूचना पर इनके परिवार वाले भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed