{"_id":"5acf695e4f1c1bd53d8b4c49","slug":"jewellery-worth-lac-looted-from-jeweller-in-dataganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"दातागंज में सराफ की दुकान से लाखों के जेवर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दातागंज में सराफ की दुकान से लाखों के जेवर ले गए
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Thu, 12 Apr 2018 07:42 PM IST
विज्ञापन
jewellery shop
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों ने एक सराफ की दुकान में पिछवाड़े नकब लगाकर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी और सीडीआर को भी निकालकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। तहरीर दे दी गई है। पुलिस चोरों को खोज रही है।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव पापड़ निवासी आदेश वर्मा की समरेर बाजार में सराफ की दुकान है। बुधवार की देर रात चोरों ने उनकी दुकान में पिछवाड़े से नकब लगा ली। इसकी जानकारी आदेश वर्मा को सुबह जाने पर हुई तो उनमें खलबली मच गई। देखा कि चोर अलमारी में रखे दो किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण ले गए। चोरी की खबर सुनकर आसपास के कई दुकानदार और लोग भी आ गए। कुछ ही दूरी पर स्थित चौकी पुलिस भी आ गई। पुलिस ने जायजा लिया। सराफ के मुताबिक चोर दुकान में लगे सीसीटीवी और सीडीआर भी निकालकर ले गए हैं।
उन्होंने चौकी पुलिस को तहरीर सौंप दी है। पुलिस चोरों को खोजने में लगी हुई है।
इधर, सराफ की दुकान में हुई चोरी की वारदात से अन्य दुकानदारों और लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का घटना को अंजाम देना पुलिस की लापरवाही पर भी सवाल खड़े कर रहा है।
विज्ञापन
...तो शातिर किस्म के हैं चोर
दातागंज। सराफ आदेश वर्मा की दुकान में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोर बेहद शातिर किस्म के हैं। पुलिस की पकड़ में न आएं शायद इसीलिए वह दुकान में लगे सीसीटीवी और सीडीआर को निकालकर ले गए।
...चौकीदार को भी नहीं लगी भनक
दातागंज। सराफ आदेश वर्मा ने बताया कि दुकानों की सुरक्षा को एक चौकीदार भी है। जो रात के समय दुकानों के आसपास घूमता रहता है, लेकिन रात की घटना की उसे भी भनक नहीं लगी।