फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jawan of RPF died in road mishap

हादसे में आरपीएफ के जवान की मौत

Mon, 04 Sep 2017 06:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं Updated Mon, 04 Sep 2017 06:00 PM IST
विज्ञापन
Jawan of RPF died in road mishap
Police officials

अवकाश लेकर घर जा रहे बाइक सवार आरपीएफ के जवान की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस रात में ही घायल जवान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गई जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह इंसपेक्टर और आरपीएफ के जवानों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। राजस्थान के जयपुर जिला निवासी ओमप्रकाश शर्मा बरेली के आरपीएफ थाने में कुक थे। 

विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे पर हादसा रात में करीब एक बजे कछला पेट्रोल पंप के पास हुआ। रात में गश्त पर निकले कछला चौकी के पुलिस कर्मियों को क्षतिग्रस्त बाइक और उसके पास एक व्यक्ति पड़ा मिला। पुलिस ने तुरंत उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा जहां डॉ. एमबी सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया। तलाशी के दौरान जेब से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त हुई। मृतक रेलवे पुलिस फोर्स का जवान था। मृतक ओमप्रकाश शर्मा पुत्र राधेश्याम शर्मा निवासी जयपुर राजस्थान से था। सोमवार सुबह फोर्स के साथ पहुंचे आरपीएफ के इंसपेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश बरेली के जंक्शन थाने में कुक था। आरपीएफ इंसपेक्टर ने मृतक जवान के घरवालों से भी बात की लेकिन उन्होंने किसी को हादसे के बारे में नहीं बताया। जयपुर जिले की चाकसू खेजड़ा तहसील क्षेत्र के गांव खेमड़ी बुजुर्ग के निवासी 28 वर्षीय ओमप्रकाश करीब नौ साल पहले आरपीएफ में भर्ती हुआ था। वह छुट्टी लेकर रविवार रात करीब नौ बजे बरेली से चला था। इधर, मृतक के करीबी पवन ने बताया कि ओमप्रकाश के चार बच्चे हैं। कछला चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान आरपीएफ के इंसपेक्टर समेत जवान भी मौजूद रहे। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed