फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Jail will run, openly campaign will go

खुलेआम छलकाए जाम तो जाना पड़ेगा जेल, चलेगा अभियान

Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Thu, 13 Jul 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Jail will run, openly campaign will go
शराब
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी ने दिए जरूरी दिशा निर्देश  
विज्ञापन

हाईवे पर स्थित होटल, ढाबों पर विशेष निगरानी का निर्देश      
अधिकृत स्थानों के अलावा सड़क किनारे, होटल ढाबा या खुलेआम जाम छलकाना अब भारी पड़ेगा। ऐसा करने पर जेल की हवा खानी पड़ सकती है। सावन के मद्देनजर एसएसपी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि चलाए जाने वाले अभियानों के दौरान इस पर भी नजर रखें कि कहीं ओपन बार तो नहीं चल रहे। खासकर हाईवे किनारे होटलों और ढाबों की निगरानी के लिए भी एसएसपी ने कहा है।      
जिले में एक अप्रैल से हाईवे के आस-पास स्थित शराब की करीब 100 दुकानों को हटा दिया गया था। इसके बाद हाईवे के आस-पास शराब मिलनी बंद हो गई है। कुछ ढाबा और होटलों के संचालक हरकतों से बाज नहीं आ रहे। यह शौकीनों को अवैध रूप से शराब परोसने से परहेज नहीं करते। इतना ही नहीं शहर में कई ऐसे स्थान हैं जहां शाम से देर रात तक खुलेआम लोगों को जम छलकाते हुए देखा जा सकता है। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एसएसपी चंद्र प्रकाश ने इसे गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने सभी इंस्पेक्टर और एसओ को निर्देश दिए हैं कि खुलेआम शराब पीने वालों पर नजर रखें। अगर ऐसा करता हुआ कोई पाया जाता है तो मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने से परहेज न करें। इसके साथ ही होटल-ढाबों पर भी निगरानी करें। एसएसपी ने इसके लिए समय-समय पर अभियान चलाने के निर्देश भी दिए हैं।       
विज्ञापन

एसएसपी चंद्र प्रकाश ने सभी थानेदारों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अवैध शराब के खिलाफ नियमित अभियान चलाएं। किसी भी थाना क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब बनाने की भट्टी नहीं चलनी चाहिए। कच्ची शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आदेश एसएसपी ने दिया है। बता दें कि हाल ही में आजमगढ़ में जहरीली शराब पीने से 25 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सतर्कता बरती जा रही है।       
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अवैध शराब के खिलाफ पहले से ही अभियान चल रहा है। कुछ शिकायतें मिल रही हैं कि होटल-ढाबों के साथ लोगों को सड़क किनारे, गलियों में, पान के खोखे और जूस की दुकानों पर शराब पिलाई जाती है। इस पर रोक के लिए सभी थानेदारों को निर्देेश दिए गए हैं।
-चंद्र प्रकाश, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed