{"_id":"a33f53241b465824a7a8070ed757687d","slug":"jagtpal-with-the-wife-and-daughter-were-sent-to-jail-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगतपाल को पत्नी और बेटी के साथ भेजा गया जेल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जगतपाल को पत्नी और बेटी के साथ भेजा गया जेल
बदायूं।
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
बिल्सी थाने के सिपाही शहीम खान और भीमसेन के हत्यारोपियों को पुलिस ने गुरुवार को जेल और बाल सुधार गृह भेज दिया। मुख्य आरोपी जगतपाल अपनी पत्नी कांता और एक बेटी के साथ बदायूं जिला जेल में रहेगा। जबकि उसकी एक नाबालिग बेटी मुरादाबाद के बाल सुधार गृह और नाबालिग बेटा बरेली के बाल सुधार गृह में रहेंगे।
बिल्सी थाने के गढ़ौली गांव में 17 फरवरी की रात डीजे बंद कराने पहुंचे सिपाही शहीम खान और भीमसेन पर जगतपाल ने अपने परिवार के साथ हमला बोल दिया था। बाद में दोनों सिपाहियों की मौत हो गई थी। एसओ बिल्सी नरेंद्र सिंह यादव ने जगतपाल, उसकी पत्नी कांता देवी, दो बेटियों और एक बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। छह दिन बाद पुलिस ने बुधवार को जगतपाल को उसके परिवार के साथ कुंवरगांव थाने के गांव कासमपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया था। गुरुवार को सभी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।