फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Iron, damage to millions by fire in the hardware warehouse

आयरन, हार्डवेयर गोदाम में आग से लाखों की क्षति

Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर।
अमर उजाला ब्यूरो इस्लामनगर। Updated Tue, 20 Jun 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Iron, damage to millions by fire in the hardware warehouse
अाग - फोटो : अमर उजाला
इस्लामनगर में सोमवार रात हुआ बड़ा अग्निकांड      
विज्ञापन

तीन लाख रुपये की नकदी भी हुई राख      

कस्बे के मोहल्ला सराय में सोमवार रात एक आयरन और हार्डवेयर के गोदाम में आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक लाखों रुपये का सामान राख हो गया। गोदाम स्वामी के मुताबिक तीन लाख रुपये नकदी भी जल गई। इसके अलावा करीब 40 लाख रुपये की क्षति हुई है। आग पर बमुश्किल काबू पाया गया।      

इस्लामनगर कस्बे के ही रहने वाले आनंद वैश्य का मोहल्ला सराय में लोहा, हार्डवेयर, पाइप आदि का कारोबार है। यहीं उनका काफी बड़ा गोदाम है। सोमवार रात रोज की तरह वह गोदाम बंद करने चले गए। रात में अज्ञात कारणों से गोदाम में आग लग गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड ने स्थानीय लोगों के सहयोग से करीब छह घंटे में आग पर काबू पाया। आनंद वैश्य के मुताबिक, रविवार को बैंक बंद होने की वजह से उन्होंने तीन लाख रुपये भी गोदाम में रखे थे। यह नकदी भी आग में जल गई। आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गई है। अग्निकांड की सूचना तहसील प्रशासन को भी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed