फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Insulting the teenager, entering the house

घर में घुसकर किशोरी  से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)। Updated Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
Insulting the teenager, entering the house
डेमो पिक
- अलापुर थाने के एक गांव में हुई दुष्कर्म की वारदात
विज्ञापन

- किशोरी की मां और भाई गए हुए थे गेहूं की कटाई करने


थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के वक्त किशोरी की मां और भाई खेत पर गेहूं की कटाई करने गए हुए थे। 
किशोरी से दुष्कर्म की वारदात गुरुवार दोपहर में हुई। एक गांव में 14 साल की किशोरी घर पर अकेली थी। दिन में करीब दो बजे गांव का ही कर्रू मौका पाकर उसके घर में घुस गया। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर में किशोरी का भाई किसी काम से घर पहुंचा तो उसे देखकर कर्रू घर से भाग निकला। उसने जब घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन बदहवास हालत में पड़ी थी। इस बारे में किशोरी के भाई ने अपनी मां को बताया। किशोरी ने बताया कि कर्रू ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

किशोरी की मां और भाई गुरुवार देर शाम उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर इंद्रेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed