{"_id":"58e7c7e74f1c1b82575b6818","slug":"insulting-the-teenager-entering-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो अलापुर (बदायूं)।
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- अलापुर थाने के एक गांव में हुई दुष्कर्म की वारदात
- किशोरी की मां और भाई गए हुए थे गेहूं की कटाई करने
थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर 14 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। घटना के वक्त किशोरी की मां और भाई खेत पर गेहूं की कटाई करने गए हुए थे।
किशोरी से दुष्कर्म की वारदात गुरुवार दोपहर में हुई। एक गांव में 14 साल की किशोरी घर पर अकेली थी। दिन में करीब दो बजे गांव का ही कर्रू मौका पाकर उसके घर में घुस गया। यहां उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। दोपहर में किशोरी का भाई किसी काम से घर पहुंचा तो उसे देखकर कर्रू घर से भाग निकला। उसने जब घर के अंदर जाकर देखा तो उसकी बहन बदहवास हालत में पड़ी थी। इस बारे में किशोरी के भाई ने अपनी मां को बताया। किशोरी ने बताया कि कर्रू ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उससे दुष्कर्म किया।
किशोरी की मां और भाई गुरुवार देर शाम उसे लेकर थाने पहुंचे। किशोरी के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर इंद्रेश सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।