फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   inspite of the strict orders , the people are using pollybags publically

आदेश बेअसर, धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग

Wed, 23 Dec 2015 08:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Wed, 23 Dec 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
inspite of the strict orders , the people are using pollybags publically
बाजारों में सब्जी वाले से लेकर फल विक्रेता, परचून की दुकान, मूंगफली विक्रेता आदि अधिकांश दुकानों पर पॉलीथिन मिल रही है। पॉलीथिन पर रोक लगाए जाने की बात कहते हुए इसका प्रयोग न करने के लिए एक दुकानदार से कहा तो उसने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शहर में तो कहीं भी पॉलीथिन का प्रयोग करने पर रोक नहीं है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन और नगर पालिका प्रशासन के पॉलीथिन के प्रयोग करने पर कार्रवाई न किए जाने से स्थानीय लोगों में पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने को लेकर कोई खौफ नजर आ रहा है। शहर की अधिकांश बाजारों में दुकानदार पॉलीथिन में खाद्य पदार्थों एवं अन्य पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। दातागंज नगर पालिका परिषद के ईओ ने मंगलवार को पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों का स्टॉक की जानकारी लेते हुए पॉलीथिन का प्रयोग न करने के निर्देश दिए हैं। बावजूद इसके शहर में पालिका परिषद की ओर से ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की गई। नगर पालिका परिषद ईओ ललतेश सक्सेना ने कहा कि शासन से अभी तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ। आदेश मिलते ही पॉलीथिन पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी। इससे पहले भी कई बार पॉलीथिन का प्रयोग रोकने को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन


दुकानदार दिखा रहे ठेंगा

उघैती। प्रदेश सरकार द्वारा पॉलीथिन पर रोक लगाने के बाद भी यहां बाजार में पॉलीथिन का प्रयोग खुलेआम हो रहा है। रोक के बावजूद कस्बे के बाजारों में दुकानदार इसका प्रयोग कर रहे हैं। इससे साफ  है कि अफसरों पर सरकार के आदेश का कोई असर नहीं हो रहा है। अभी तक कस्बे में पॉलीथिन प्रयोग करने वालों पर छापामार कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed