फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Including robbery car Six punk arrested

लूट की कार समेत छह बदमाश गिरफ्तार

Mon, 06 Apr 2015 12:09 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 06 Apr 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने लूट की एक ईको कार समेत पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश एटा, शाहजहांपुर और बदायूं के हैं। बदमाशों ने यह कार रामपुर से लूटी थी। पुलिस उनका अपराधिक इतिहास खंगाल रही है। एसओ सिविल लाइंस अजय यादव के निर्देशन में रविवार दोपहर इलाके में वाहन चेकिंग चल रही थी। खेड़ा नवादा चौकी इंचार्ज सत्य सिंह भी चेकिंग कर रहे थे। बिसौली की ओर से आ रही एक ईको कार पर पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस को देखकर चालक ने कार मोड़कर वापस दौड़ाने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करके कल्लू, विनोद, नरेंद्र निवासी पुठी सराय, लालाराम निवासी मलगांव मुकेश निवासी घसिया थाना बिनावर, मोरपाल निवासी गड़िया रंगीन जिला शाहजहांपुर और मुकेश निवासी मिरहची, एटा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्होंने यह कार रामपुर से लूटी थी। एसओ अजय यादव ने बताया कि बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed