फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   In the case of the death of party leader Ittfakia

सपा नेता की मौत का इत्तफाकिया में मुकदमा

Wed, 17 Feb 2016 07:35 PM IST
बिसौली( बदायूं)
बिसौली( बदायूं) Updated Wed, 17 Feb 2016 07:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 लोहिया वाहिनी के प्रदेश कार्रकारिणी सदस्य सुरेंद्र यादव की मौत के मामले  में पुलिस ने उनके भाई पुष्पेंद्र यादव की तहरीर पर इत्तफाकिया घटना की  धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सुरेंद्र यादव का अधजला शव सोमवार रात  आसफपुर रोड पर बाइक में फंसा हुआ मिला था।

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के  गांव दबथरा निवासी सुरेंद्र यादव (30) पुत्र चंद्रपाल यादव सोमवार को घर से  बिसौली के लिए निकले थे। सोमवार रात एक बजे सुरेंद्र का अधजला शव आसफपुर  रोड गांव मलखानपुर के पास मिला था। शव बाइक में फंसा हुआ था और बाइक भी  बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। पोस्टमार्टम में भी एक्सीडेंटल मौत बताई गई  थी। सुरेंद्र यादव की पत्नी रूपा यादव लक्ष्मीपुर से जिला पंचायत सदस्य पद  का चुनाव भी लड़ चकी हैं। सुरेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने  इत्तफाकिया हादसे की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ कश्मीर सिंह ने  बताया कि परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। वह भी इसे हादसा  मान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed