{"_id":"d4b6888cb589de2d714ecdedbec0e9dd","slug":"in-the-case-of-azam-khan-a-witness-statement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम खां के मामले में एक गवाह के बयान दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आजम खां के मामले में एक गवाह के बयान दर्ज
बदायूं
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां के खिलाफ करीब चार वर्ष पहले दर्ज कराए गए देशद्रोह के मामले में सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इसमें गुरुवार को एक गवाह के बयान दर्ज किए गए, जबकि आठ गवाहों के बयान दर्ज होना अभी बाकी हैं। इससे पहले वादी और एक गवाह के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले में अगली सुनवाई दो फरवरी मुकर्रर की गई है।
बजरंग दल के जिला संयोजक उज्ज्वल गुप्ता ने आजम खां के खिलाफ वर्ष 2011 में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने वर्ष 2012 में एफआर लगा दी थी। इस पर उज्ज्वल गुप्ता ने कोर्ट में आपत्ति दर्ज कराई थी, जिस पर कोर्ट ने एफआर खारिज कर दी थी। इस मामले में वादी उज्ज्वल गुप्ता और एक गवाह केशवनाथ वैश्य के बयान पहले ही दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले में शेष नौ गवाहों के बयान दर्ज किए जाने थे, जिसमें गुरुवार को सीजेएम मोहम्मद असलम सिद्दीकी ने अतुल रस्तोगी उर्फ अलंकार के बयान वादी पक्ष के वकील राजीव शर्मा एवं अरविंद परमार की मौजूदगी में दर्ज किए हैं। अब भी आठ गवाहों के बयान दर्ज होने शेष रह गए हैं। इस मामले में अगली सुनवाई दो फरवरी को होगी, जिसमें शेष गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।