{"_id":"e082385d9a4ca681a6991f7c82b2e9d5","slug":"illegal-fraud-of-ten-lakh-rupees-done-by-mining-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन कर 10 लाख का चूना लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध खनन कर 10 लाख का चूना लगाया
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
Updated Sat, 26 Sep 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौली खुर्द निवासी विद्याराम शर्मा ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में जानकारी दी है कि ईकरी बसियानी के मुस्तकीन बिना राजस्व दिए उनके बराबर के खेत से मिट्टी का खनन करा रहा है। उसने उनके खेत की मेड़ें और जमीन का हिस्सा भी खुदवा डाला है। अवैध रूप से खनन कर इसने करीब 10 लाख रुपये के राजस्व को चूना लगाया है। उसने इस संध में एसओ अलापुर को भी तहरीर दी थी लेकिन उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। शिकायत कर्ता ने कहा है कि अगर, समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो राजस्व का और अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन