फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   If you stop being forced to register forcibly, Shikit Mitra beats

जबरन उपस्थिति दर्ज करने से रोका तो शिक्षामित्र को पीटा

Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
दातागंज।
दातागंज। Updated Wed, 13 Sep 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
If you stop being forced to register forcibly, Shikit Mitra beats
मारपीट - फोटो : डेमो पिक
पति ने कनपटी पर लगाया तमंचा, कक्ष में पहुंचकर बचाई जान 
विज्ञापन

विकासखंड समरेर क्षेत्र के गांव धिमरपुरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में एक महिला शिक्षामित्र और उसके पति ने दूसरे शिक्षामित्र को जमकर पीट दिया। यहीं नहीं पीड़ित शिक्षामित्र की कनपटी पर तमंचा भी रख दिया। किसी तरह शिक्षामित्र ने कक्ष में जाकर अपनी जान बचाई। आरोप है कि महिला शिक्षामित्र और उसके पति ने उपस्थिति रजिस्ट्रर को फाड़ दिया। पीड़ित शिक्षामित्र ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी शिक्षामित्र दंपति फरार हैं।
यह मामला  मंगलवार का है। करीब 11 बजे गांव धिमरपुरा के प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षामित्र सत्यपाल सिंह शिक्षण कार्य कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान स्कूल में कार्यरत महिला शिक्षामित्र गीता सिंह निवासी मुड़ा अपने पति राजू के साथ पहुंचीं। वह एक माह से स्कूल नहीं आ रहीं थीं। आरोप है कि उन्होंने उपस्थिति रजिस्ट्रर पर अपने नाम के कॉलम के आगे हस्ताक्षर करने शुरू कर दिए। इसका सत्यपाल सिंह ने विरोध किया। कहा कि एक माह से अनुपस्थित चल रहीं हैं और उसकी सूचना भी विभाग को जा रहीं है। इसलिए हस्ताक्षर नहीं करें। आरोप है कि इसी पर गीता सिंह और उनकेे पति राजू ने सत्यपाल सिंह को पीटना शुरू कर दिया। यहीं नहीं राजू ने उनकी कनपटी पर तमंचा भी रख दिया। सत्यपाल के चिल्लाने की आवाज सुनकर रामखिलाड़ी नामक व्यक्ति स्कूल में पहुंच गया। उसने किसी तरह सत्यपाल को हमलावर शिक्षामित्र दंपति से बचाया। सत्यपाल भागते हुए कक्ष में पहुंच गए और उन्होंने खुद को सुरक्षित करते हुए अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान महिला शिक्षामित्र और उसके पति ने रजिस्ट्रर भी फाड़ दिया। इस बीच स्कूल में मौजूद बच्चों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़ित शिक्षामित्र सत्यपाल से घटना की जानकारी ली। उस समय आरोपी हमलावर शिक्षामित्र दंपति वहां मौजूद नहीं थे। 
विज्ञापन

--
शिक्षामित्र-शिक्षक भी पहुंच गए ब्लाक पर 
दातागंज। शिक्षामित्र सत्यपाल सिंह से मारपीट और कनपटी पर तमंचा रख दिए जाने की खबर सुनकर ब्लाक क्षेत्र के कई शिक्षामित्र और शिक्षक भी पीड़ित के पास पहुंच गए। सत्यपाल ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इससे शिक्षकों और शिक्षामित्रों में रोष है। उनका कहना था कि शिक्षामित्र  से कोई बात भले हो जाती किंतु पति को ऐसा नहीं करना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्जन- 
शिक्षामित्र सत्यपाल सिंह ने आरोपी शिक्षामित्र गीता सिंह उनके पति राजू के खिलाफ मारने-पीटने, रजिस्ट्रर फाड़ने की तहरीर दी है। जांच की जा रही है। 
--ललित मोहन, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, दातागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed