फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Houses are going to slaughter the animal in a three holding

एक मकान में पशु बध करने जा रहे तीन पकड़े

Sun, 12 Jul 2015 11:57 PM IST
उसहैत
उसहैत Updated Sun, 12 Jul 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
Houses are going to slaughter the animal in a three holding
थाना क्षेत्र के गांव मस्जिद नगला के एक घर में प्रतिबंधित पशुओं को काटने जा रहे तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मकान से नशा देकर बेहोश की गई मादा पशु के साथ दो अन्य पशु बरामद किए गए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार किए मकान स्वामी समेत तीनों पर प्रतिबंधित पशु वध के धाराओं के साथ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मस्जिद नगला गांव में एक मकान में प्रतिबंधित पशु काटे जाने की सूचना मिली। पुलिस बल ने इस गांव में समय से पहुंचकर इस मकान की घेराबंदी कर ली। बताया जाता है कि पुलिस आरिफ पुत्र मुंशी के मकान में घुसी तो तो एक प्रतिबंधित मादा पशु को दो लोग दबोचे हुए थे। तीसरे के हाथों में छुरी और कुड्ढा था। पास ही दो प्रतिबंधित पशु और बंधे थे। जिस पशु को ये लोग दबोचे हुए थे। इस पशु को नशे के इंजेक्शन लगा दिए गए थे। इसलिए इन लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद भी वह नशे में पड़ा रहा। तीन पशुओं की बसरामदगी कर पुलिस ने यहां से इसी गांव के मकान स्वामी आरिफ पुत्र मुंशी, हरंडी निवासी बाबू पुत्र इरफान और याकील पुत्र मुन्ने को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

यहां बता दें इससे पहले भी पुलिस ने पांच लोगों को प्रतिबंधित पशु तस्करी में गिरफ्तार किया था। इन पर भी गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed