{"_id":"c8855738792c972ac25ebe91f1727a5c","slug":"hotel-jyart-drainage-wall-reaped-commotion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल की जल निकासी को ज्यारत की दीवार काटी, हंगामा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल की जल निकासी को ज्यारत की दीवार काटी, हंगामा
बदायूं।
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में एसके कॉलेज के समीप एक होटल के स्वामी पर आरोप है कि होटल के पानी की निकासी को ज्यारत की दीवार को काट दिया गया। इससे खिन्न होकर एक समुदाय के तमाम लोग बाबूराम मार्केट में एकत्र हो गए। विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। इसे लेकर बाजार में घंटों अफरातफरी का माहौल बना रहा। इस मामले में सपा यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने कुनाल होटल के अज्ञात स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
शहर के बाबूराम मार्केट में एसके कॉलेज के पास कुनाल होटल के पास पंच पीर साहब की मजार है। आरोप है कि होटल स्वामी ने होटल के पानी की निकासी को पाइप लगाने के लिए ज्यारत की दीवार से छेड़छाड़ कर दी। जब लोगों को जानकारी हुई, तो बड़ी तादाद में एक समुदाय के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने इस बात का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। घंटों यहां बाजार में अफरातफरी बनी रही। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सितार अली, निशाद, शाहिद, रिहान, अब्बास, जाहिद गाजी, रिजवान, शबाब, शाहबुद्दीन, अफजल, इस्लाम, अंसार आदि लोग शामिल रहे।
-----
धार्मिक स्थल के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जांच में होटल स्वामी पर आरोप सिद्ध होने उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
- अजय यादव, एसओ थाना सिविल लाइंस, बदायूं।