फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Horse chariot collision killed the child, mother injured

तांगे की टक्कर से बच्चे की मौत, मां घायल

Fri, 17 Apr 2015 07:35 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Fri, 17 Apr 2015 07:35 PM IST
विज्ञापन
Horse chariot collision killed the child, mother injured
तांगे की टक्कर से डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने तांगा चालक को मय मांगे के हिरासत में ले लिया है। घटना कादरचौक थाने के गांव चौड़ेरा में हुई।
विज्ञापन

वजीरगंज थाने के गांव नूरपुर के वीरेंद्र की पत्नी ममता का मायका कादरचौक थाने के गांव चौड़ेरा में है। ममता के पिता की तबियत खराब चल रही है। वह अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ चौड़ेरा आई हुई थीं। शुक्रवार दोपहर ममता अपने घर से घेर में पिता को पानी देने जा रही थीं। उनकी गोद में डेढ़ साल का बेटा था। सड़क पार करते समय ममता को तांगे ने टक्कर मार दी। हादसे में उनके डेढ़ साल के बेटे की मौत हो गई और वह घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने तांगा चालक को मय तांगे के पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ममता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed