फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hightension line

हाईटेंशन लाइन के करंट से बोरिंग मिस्त्री की मौत

Wed, 10 Dec 2014 12:31 AM IST
सहसवान (बदायूं)।
सहसवान (बदायूं)। Updated Wed, 10 Dec 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
hightension line
मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव मुड़सान में खेत मेें बोरिंग करते समय हाईटेंशन लाइन का तार लोहे की तिपाई से टच हो गया। करंट लगने से मिस्त्री की मौके पर  मौत हो गई जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए बरेली रेफर कर दिया।
विज्ञापन

गांव मुड़सान में मोहम्मद उमर के खेत में तीन दिन से बोरिंग हो रहा है। बोरिंग मिस्त्री और मजदूर मंगलवार को बोरिंग में जाली डालने का काम कर रहे थे। जिस जगह बोरिंग किया जा रहा है, वहां से ग्यारह हजार वोल्ट की बिजली लाइन गुजर रही थी। दोपहर करीब दो बजे मजदूर लोहे की तिपाई खड़ी कर रहे थे तभी तिपाई का लोहे का पोल तार से टकरा गया। करंट लगने से बोरिंग मिस्त्री अली बेग (40) निवासी गांव तरैचा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मजदूर अबरार (40) और माजिम (22) पुत्र मुन्ने गंभीर रूप से झुलस हो गए। बचाने के चक्कर में खेत मालिक उमर मोहम्मद (35) भी झुलस गए।
विज्ञापन

हादसे की गांव में खबर पहुंची तो लोग खेत की ओर दौड़ पड़े। प्राइवेट वाहनों से घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना तहसील प्रशासन, पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारियों को भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में अकेला कमाने वाला था अली बेग
सहसवान (बदायूं)। करंट से मरे बोरिंग मिस्त्री अली बेग अपने मां-बाप के इकलौते बेटे थे। अली बेेग के दो पुत्र इमरान, तौफीक और दो पुत्रियां परवीन तथा सरबरी हैं। इनमें से अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव वाले पीड़ित परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। अली बेग घर में अकेले कमाने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed