{"_id":"d493487f597cc123e375a8c55d6592c4","slug":"high-tension-line-was-hit-by-death-of-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
सहसवान(बदायूं)।
Updated Mon, 25 Jan 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज को ले जाते समय जिसकी रास्ते में मौत हो गई। शव का पीएम बिना कराए परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया।
घटना रविवार की शाम करीब चार बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदतपुर की है। रामविलास यादव के घर में निर्माण कार्य चल रहा था। उसका पुत्र अरविंद यादव (22) निर्माण सामग्री लेकर छत पर जा रहा था, इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार वालों ने बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद कराई।
मृतक अरविंद की गर्भवती पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मात्र डेढ़ साल पहले उसकी शादी हुई थी।