{"_id":"ec39a5f23be1d669b79da4272d69b651","slug":"head-and-armed-dbangon-destroyed-the-garden-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान और हथियारबंद दबंगों ने बाग उजाड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान और हथियारबंद दबंगों ने बाग उजाड़ा
बदायूं
Updated Tue, 11 Aug 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जमीनों पर कब्जे के मामले बदायूं में संभल नहीं रहे हैं। इसी में एक अलग प्रकार के जमीन कब्जाने का एक मामला दातागंज तहसील के गांव नवदिया में प्रकाश में आया है। सह खातेदारों ने अबतक अपने यूकेलिप्टस के बाग में सात सौ से अधिक और पौधे लगाए। ग्राम प्रधान के साथ हथियारबंद दबंग आरोपियों ने पौधे और अन्य पेड़ उखाड़ फेंके और ट्रैक्टर से जुताई कर डाली, ताकि पौधे लगाने का कोई निशान न रहे। एसडीएम दातागंज ने इस संबंध में पुलिस और राजस्व अधिकारियों को जांचकर कार्रवाई का आदेश किया है लेकिन दबंगों की राजनीतिक पहुंच के आगे यह आदेश भी धरासाई हो गए हैं।
दातागंज तहसील के गांव नवदिया सबलपुर निवासी रामस्वरूप पुत्र शिव प्रसाद, हरिओम पुत्र लक्ष्मीनरायण आदि सह खातेदारों ने एसडीएम के यहां अपना पक्ष रखते हुए कहा कि खसरा 196/0228 में यूकेलिप्टस का बाग उन लोगों के नाम अभिलेखों में हैं। इस बाग में उन्होंने करीब 700 यूकेलिप्टस के पौधे लगवाए थे कि ग्राम प्रधान और गांव के दबंगों ने पौधे उखाड़ फेंके और निशान मिटाने को जगह को ट्रेक्टर चलाकर जुतवा डाला। एसडीएम दातागंज ने इस प्रकरण में जांच के आदेश कर पीड़ितों की सहायता किए जाने के निर्देश दिए हैं। इन आदेशों के बाद न तो पुलिस अधिकारी गांव पहुंचे और न ही राजस्वकर्मी। दबंगों पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप भी लगा है। इससे गांव में बवाल की आशंका है। दबंग कब्जा करने के बाद खुशियां मना रहे हैं।
------
इस मामले में आदेशों का परिपालन कराया जाएगा। किसी प्रकार की कोई दबंगई को कोई स्थान नहीं है। सरकारी अभिलेखों के अनुसार हक दिलाया जाएगा।
-ओपी तिवारी, एसडीएम, दातागंज