फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He died two days later from the injuries underdog beating

पिटाई से घायल दलित ने दो दिन बाद दम तोड़ा

Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 30 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कच्ची शराब का धंधा करने वाले ने भाई के साथ पीटा था
मामले में पुलिस ने दर्ज की थी मात्र एनसीआर

 कच्ची शराब के धंधे की मुखबिरी के शक में शराब कारोबारी की पिटाई का शिकार हुए दलित राधे श्याम ने शनिवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। दलित की मौत के बाद पुलिस ने उसकी पिटाई करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
मूसाझाग थाने के गांव किश्नी निवासी रामरहीस के घर पर 28 जुलाई को आबकारी और पुलिस टीम ने छापामारी की थी। रामरहीस कच्ची शराब बनाने का धंधा करता है। टीम को यहां कुछ नहीं मिला। रामरहीस को शक हुआ कि गांव के ही राधेश्याम जाटव (38) पुत्र सियाराम की मुखबिरी पर उसके घर छापामारी हुई। इससे गुस्साए रामरहीस ने अपने भाई रमनपाल के साथ मिलकर राधेश्याम की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। घायल राधेश्याम को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया था। मामले में पुलिस ने एनसीआर दर्ज की थी। शनिवार को राधेश्याम की बरेली के एक अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पांच संतानों में सबसे बड़े बेटे नीरज की उम्र करीब 15 साल है। उसकी पत्नी सुनीता का रो-रो कर बुरा हाल है। राधेश्याम की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रामरहीस को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed