{"_id":"f7ea39d3ac2e69d44179de9f9927a896","slug":"harboring-dacoits-arrested-in-charge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैतों को शरण देने के आरोप में एक गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैतों को शरण देने के आरोप में एक गिरफ्तार
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 21 Jan 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डकैती की घटनाओं में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजने के बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार के लिए उनका शरणदाता भी गिरफ्तार कर लिया। मैनपुरी और एटा जिलों के निवासी डकैत उसी के घर पर ठहरा करते थे।
पकड़ा गया डकैतों का शरणदाता नगर के मोहल्ला बाजारकलां निवासी वेदप्रकाश है। उसका नाम पुलिस को दो दिन पहले गिरोह में शामिल मैनपुरी निवासी डकैत धूमी उर्फ सलीम, दीवान खां, रसीद, अनवर और इस्लाम से पूछताछ के बाद सामने आया था। पूछताछ के दौरान वेदप्रकाश ने पुलिस को बताया कि अहीरटोला की नई बस्ती में भूदेव के घर डकैती की घटना में गृहस्वामी के दोस्त धर्मपाल उर्फ पुजारी की हत्या के बाद गिरोह के सदस्य उसी के घर रुके थे। वेदप्रकाश ही बदमाशों को शिकार के लिए चिह्नित घरों के बारे में जानकारी मुहैया कराता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज और गठौना समेत बसोमा में उसी ने मौके पर पहुंचकर दो-तीन दिन तक रेकी की थी। बता दें कि गिरोह के पांच सदस्यों के पकड़े जाने के बाद भी एक बदमाश अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। कोतवाल गोपीचंद्र यादव ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए कोशिश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन