फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   GTi entrance examination Teachers during the scuffle

जीटीआई प्रवेश परीक्षा के दौरान शिक्षकों में हाथापाई

Sun, 03 May 2015 07:38 PM IST
badaun
badaun Updated Sun, 03 May 2015 07:38 PM IST
विज्ञापन

पॉलीटेक्निक प्रवेश परीक्षा के दौरान शहर का राजकीय इंटर कॉलेज केंद्र अखाड़ा बन गया। सुबह की पाली में परीक्षा शुरू होने से महज 15 मिनट पहले जीआईसी और परीक्षा की देखरेख में लगे सेंटर ऑफीसर के बीच मामूली बात पर कहासुनी शुरू हो गई। मामले ने इतना तूल पकड़ा की बीच हॉल में दोनों के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा हाथापाई में बदल गया। इस बीच अन्य कोई शिक्षक बीचबचाव करने भी नहीं पहुंचा। बाद में व्यवस्था में लगे शिक्षकों ने मामला शांत कराया। इसके बाद परीक्षा शांतिपूर्वक निपटी।

विज्ञापन

मामला सुबह 07.35 का है। रविवार को शहर के केंद्रों पर जीटीआई प्रवेश परीक्षा थी। शहर का सबसे बड़ा केंद्र राजकीय इंटर कॉलेज में हॉल ‘सी’ में ड्यूटी दे रहे शिक्षक बुकलेट को सीटों के क्रम में व्यवस्थित कर रख रहे थे। बताते हैं कि इस दौरान एक सज्जन हॉल में आए और ड्यूटी में लगे शिक्षक को कठोर आवाज में टोकने लगे। आरोप है कि अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। इस दौरान संबंधित शिक्षक ने तुम कौन हो और यहां क्या कर रहे हो? करके पूछ लिया। बताते हैं कि उस व्यक्ति ने कौन है? यह तो नहीं बताया, लेकिन शिक्षक के साथ बहस करने लगा। इससे शिक्षक भी गुस्से में आ गया, और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते-देखते हाथापाई होने लगी। दोनों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। शिक्षक ने भी जवाब में चार-पाच थप्पड़, घूंसे जड़ दिए। इस बीच कमरों में ड्यूटी दे रहे शिक्षक बीच-बचाव करने भी नहीं पहुंचे। बाद में जानकारी होने पर परीक्षा व्यवस्था में लगे लोगों ने मामला शांत कराया। बाद में बताया कि वह व्यक्ति सेंटर ऑफीसर के रूप में लगाया गया था। शिक्षक का आरोप था कि संबंधित के पास कोई आईडी आदि भी नहीं थी और सीधे हॉल में आकर अभद्र भाषा में टिप्पणी करने लगा। जबकि सेंटर ऑफीसर में शिक्षक पर गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया। बाद में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से निपट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed