{"_id":"7836ef60f7f9538ac6ec11464403fdab","slug":"goli-marker-hatya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या
बिसौली (बदायूं)
Updated Sat, 24 Jan 2015 12:55 AM IST
विज्ञापन
भूमि के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। चाचा की जमीन बंटाई पर लेने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था। जब गोली मारी गई युवक दावत खाकर अपने घर लौट रहा था। मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरपुर निवासी जसवीर (30) पुत्र श्रीराम का अपने ही खानदान के मल्लू से जमीन को लेकर विवाद था। जसवीर के चाचा रामफूल की पांच बीघा जमीन अब तक मल्लू बंटाई पर करते थे। इस बार बनवारी की यह जमीन जसवीर ने बंटाई पर ले ली। इससे मल्लू रंजिश मानने लगा था।
शुक्रवार को जसवीर के पड़ोस में ही रहने वाले बनवारी के घर पर दावत थी। दावत में शामिल होने के लिए जसवीर भी गए थे। शाम करीब पांच बजे वह दावत खाने के बाद घर लौट रहे थे। रास्ते में मल्लू ने जसवीर को गोली मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गए। इनको इलाज के लिए बिसौली सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन
इलाज के दौरान जयवीर की मौत हो गई। मामले में मल्लू के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी गई है। घटना के बाद जसवीर की पत्नी भगवती का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद कोतवाल सिद्वार्थ मिश्रा ने अतरपुर पहुंच कर लोगों से जानकारी ली।